Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
05-Aug-2021 08:10 PM
PATNA: बिहार पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पंचायत चुनाव 10 चरणों में कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना 20 अगस्त 2021 को जारी करने का प्रस्ताव दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र लिखा है। त्रिस्तरीय पंचायत-ग्राम कचहरी के आम चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी करने का विस्तृत कार्यक्रम भेजकर पत्र के जरीये अनुमति मांगी है।
गौरतलब है कि करीब ढाई लाख पदों पर चुनाव होना हैं। त्रिस्तरीय पंचायत व ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के लिए 10 चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए 20 सितंबर, 24 सितंबर, 4 अक्टूबर, 8 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 22 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 7 नवंबर, 15 नवंबर और 25 नवंबर को मतदान संपन्न कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना 20 अगस्त 2021 को जारी करने का प्रस्ताव आयोग ने दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में यह कहा गया है कि आयोग की अनुशंसा के अनुरूप पंचायत निकायों ग्राम कचहरी के निर्वाचन हेतु अधिसूचना निर्गत कर राज्य निर्वाचन आयोग को 20 अगस्त को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएं। आयोग ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण सूबे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सका है। विघटित पंचायतों के स्थान पर परामर्शी समिति का गठन किया गया है जो दो जून से प्रभावी है।
त्रिस्तरीय पंचायतों में 4 पदों चुनाव होना है। इसमें वार्ड सदस्य, मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद शामिल है। वहीं ग्राम कचहरियों में पंच और सरपंच पद का चुनाव होना है। आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों का चुनाव ईवीएम से और ग्राम कचहरियों का चुनाव मतपत्र से कराने की तैयारी की है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र लिखा है। त्रिस्तरीय पंचायत-ग्राम कचहरी के आम चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी करने का विस्तृत कार्यक्रम भेजकर पत्र के जरीये अनुमति मांगी है।
