ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में छात्रा के साथ गैंगरेप, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल, छानबीन में जुटी पुलिस

15-Sep-2019 02:07 PM

By 7

SAMASTIPUR : बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. समस्तीपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने समाज को शर्मिंदा कर दिया है. एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. इस दौरान बदमाशों ने उसका वीडियो बना लिया. जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है. https://www.youtube.com/watch?v=_7jzDykLtsE वारदात जिले के विभूतिपुर थाना इलाके की है. जहां फुटेज में दिख रहे चार लड़कों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वायरल वीडियो में चार युवक एक स्टूडेंट के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस वीडियो को फेसबुक और व्हाट्सएप के अलावा यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया है. जिसके कारण यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. समस्तीपुर एसपी विकास बर्मन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. एसडीपीओ से जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. पुलिस कप्तान ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट https://www.youtube.com/watch?v=Xn8yUeP9SMQ&feature=youtu.be