Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
18-Oct-2020 01:41 PM
DESK : अब एक नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर से जुडा नियम बदलने वाला है. अब ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगाने के लिए सरकार नया नियम लागू करने की तैयारी में है. अब एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी का पूरा सिस्टम बदलने वाला है.
नए नियम के अनुसार अब घर बैठे सिलेंडर मंगवाने के लिए ओटीपी अनिवार्य होगा. सरकार ने सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगाने के लिए ये प्रयोग करने जा रही है. सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक एक नवंबर से देश के 100 स्मार्ट सिटीज में गैस की डिलीवरी के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) अनिवार्य हो जाएगा.
अब एक नवंबर से सिलेंडर लेकर डिलीवरी ब्वॉय आपके घर आएगा तो OTP बताना होगा. यह कदम सिलेंडर से चोरी होने वाली गैस, सिलेंडर चोरी रोकने और सही कस्टमर की पहचान के लिए लागू किया जा रहा है.
जैसे ही आप सिलेंडर बुक करेंगे आपको एक ओटीपी मिलेगा. लेकिन डिलीवरी ब्वॉय आपको सिलेंडर तभी देगा जब आप उसे ओटीपी बताएंगे. एक नवंबर से ये व्यवस्था देश के 100 स्मार्ट शहरों में किया जा रहा है. अगर आपका भी मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास रजिस्टर्ड नहीं या बदल गया है तो तुरंत इसे अपडेट करवा लें.