ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / '1 जून को मटन बनाने की रेसपी पर चर्चा करेंगे इंडी एलायंस के...

'1 जून को मटन बनाने की रेसपी पर चर्चा करेंगे इंडी एलायंस के नेता : बोले चिराग पासवान- विपक्ष को नहीं है देश की चिंता

30-May-2024 10:22 AM

By First Bihar

PATNA : 1 जून को विपक्षी गठबंधन की दिल्ली में बड़ी बैठक होनी हैं। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दल के नेता शामिल होंगे। ऐसे में अब इस बैठक को लेकर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं। 


चिराग पासवान ने कहा कि यह अच्छी बात है कि विपक्षी गठबंधन के नेता बैठक बुलाएंगे। लेकिन हकीकत यह है कि वह इस बैठक में यह तय करेंगे कि किसके घर में कब मटन पार्टी करनी है? क्योंकि इंडी एलायंस के नेताओं की चिंता इसी बात की है कि आपने हमको मटन खिला दिया, हमने आपको अबतक मटन नहीं खिलाया है। आप कैसे मटन बनाते हैं, इसकी रेसिपी बता दीजिए और हेलीकॉप्टर में मछली कैसे दिखाया जाता है, यह भी बता दीजिए। इन्हीं बातों की चर्चा 1 जून को दिल्ली में होगी। 


इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि 1 जून के बाद यह लोग सरकार बनाने की चिंता से मुक्त हो जाएंगे, इसलिए बैठक में अध्ययन करेंगे कि चार दिन के बाद कौन किसके साथ जाएगा और कौन किस तरह की पार्टी का आयोजन करेगा। क्योंकि इनको न तो सरकार चलानी है, न ही देश चलाना है। इन लोगों को भी अब अच्छी तरह समझ में आ गया है कि मोदी जी फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 


उधर, पीएम मोदी के स्वामी विवेकानंद कन्वेंशन सेंटर में जाने को लेकर विपक्ष की तरफ से उठाए जा रहे सवालों पर चुनाव आयोग ने कहा है कि इन बातों का कहीं कोई मतलब नहीं है। अगर देश के प्रधानमंत्री की जानकारी जनता के बीच जाती है तो उसमें कोई समस्या नहीं है।