ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / इंदौर की तरह पटना में भी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, 1 जुलाई से...

इंदौर की तरह पटना में भी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, 1 जुलाई से शुरू होगा मेरा शहर मेरी जवाबदेही अभियान

27-Jun-2023 09:01 AM

By First Bihar

PATNA: पटना में इंदौर की तरह अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान का नाम 'मेरा शहर मेरी जवाबदेही अभियान' नाम दिया गया है. पटना नगर निगम ने यह नई पहल शुरू की है. जिसके तहत सफाई कर्मियों को स्वच्छता की जिम्मेदारी तय कर दी है. इसको लेकर पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर ने बताया कि पटना नगर निगम  1 जुलाई से मेरा शहर मेरी जवाबदेही अभियान शुरू करने जा रहा है. और यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा.


उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के सभी वार्ड में 300 से 400 मीटर का दायरा जो होगा उसे सफाई कर्मी के लिए तय किया जाएगा. और उस एरिया का पूरा जिम्मा उस सफाई कर्मी को दिया जाएगा और उनका नाम हर रोड के सामने प्रदर्शित किया जाएगा. जिस रोड के सफाई की जिम्मेदारी जिसकी होगी उसका नाम होगा. इससे लोगों को कहीं गंदगी नजर आएगी तो वह वहां के सफाई कर्मी को फोन नंबर पर फोन करके जगह को साफ करा सकता है.


साथ नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत यह कैंपेन शुरू किया जा रहा है. इसमें पटना नगर निगम ने 650 से अधिक ग्रेटर वेस्ट प्वाइंट को साफ किया है. उस कूड़ा पॉइंट पर जागरूकता, कार्यक्रम निगरानी समिति का गठन और एक कैंपेन जिसमें वहां के स्थानीय निवासी को जोड़ा जाएगा. इसे सस्टेनेबल बनाया जाएगा. पटना नगर निगम की कोशिश है कि शहर साफ रहने के साथ-साथ शहर को साफ करने के लिए लोगों की जवाबदेही भी तय हो सके. वही पटना नगर निगम ने एक व्हाट्सएप नंबर भी दिया है. नंबर 9264447449 है. जो एक जुलाई से सक्रिय हो जाएगा.