ब्रेकिंग न्यूज़

8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी

1.8 करोड़ युवा पहली बार करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, 12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर

1.8 करोड़ युवा पहली बार करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, 12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर

16-Mar-2024 03:24 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस संधू भी मौजूद थे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने देश के मतदाताओं से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर चुनाव चुनौतियों भरा होता है लेकिन हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है। 


उन्होंने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव के लिए हम तैयार है। 1.5 करोड़ चुनाव कर्मी और 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगे। देश में 97 करोड़ वोटर हैं। लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। राजीव कुमार ने बताया कि महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। 12 राज्यों में महिला वोटर पुरुषों से ज्यादा है। 1.8 करोड़ युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यूथ ना सिर्फ वोट करेंगे बल्कि हमारे एंबेस्डर भी बनेंगे।