चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
30-Nov-2023 06:12 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में अगले तीन दिन तक बड़ा कॉन्क्लेव होने जा रहा है। जिसमें देश और विदेश में बसे बिहार के कई दिग्गज शामिल होंगे। पटना के होटल मौर्या में 1 दिसंबर से लेकर 3 दिसंबर तक यह कॉन्क्लेव चलेगा। बिहार को पुनर्जीवित करना और विरासत से विकास के क्षितिज तक पहुंचा इसका मुख्य उद्धेश्य है। इस बात की जानकारी रूबन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने दी।
रूबन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने बताया कि जो बिहारी बिहार के अंदर और दुनियाभर में अच्छा काम कर रहे हैं उनके बारे में लोगों को बताना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य हैं। बिहार के बाहर और विदेशों में अच्छा काम कर रहे बिहारी इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। वे आएंगे और बतायेगे कि वो बिहार के लिए क्या कर सकते हैं? कॉन्क्लेव से उन्हें प्लेटफार्म मिलेगा।
डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने आगे कहा कि बिहार और बिहारियों के बारे में लोगों में गलत सोच है उसको बदलना होगा। इसी सोच को बदलने के लिए यह कार्यक्रम पटना में आयोजित किया गया है। जिसमें 12 देशों के लोग आ रहे हैं। जो बिहारी हैं और वहां रहकर अच्छा काम कर रहे हैं। पटना में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में आर्ट्रेलिया, जर्मनी, यूएसए, जापान, स्वीडेन से बिहारी आ रहे हैं। एक दो अमेरिकन हैं जो बिहार के लिए काम करना चाहतीं हैं। वे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए बिहार सरकार से किसी तरह की मदद नहीं मांगी गई है सिर्फ इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और देखेंगे कि जो बिहारी देश-विदेश में बसे हैं वो यदि बिहार के विकास के लिए काम करना चाहते हैं उनके लिए सरकार क्या कर सकती है। इस कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय चौधरी, उद्योग मंत्री समीर महासेठ, मंत्री संजय झा, विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही अर्जुन पुरस्कार विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता, विधान सभा सदस्य श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहेंगी।
दुनिया भर में बसे बिहार के कई दिग्गज नए विचारों का साझा करने और सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने" के लिए बिहार और भारत के अन्य राज्यों में रहने वाले प्रतिभाशाली दिमागों से जुड़ने के लिए पटना आएंगे। जिसमें अनुसंधान और शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, वित्त, संचार, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, पर्यटन और विरासत, प्रौद्योगिकी, विपणन, उद्योग, स्टार्ट-अप और जलवायु परिवर्तन के पेशेवर शामिल हैं।
विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि राज्य आगे बढ़ने में सक्षम है, बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था सेवा अर्थव्यवस्था में बदल सकती है, और राज्य में उच्च गुणवत्ता वाले स्टार्टअप/कंपनियों के लिए ऊष्मायन केंद्र बनने की पूरी क्षमता है। तीन दिवसीय सम्मेलन राज्य को विकास पथ पर आगे बढ़ाने के लिए नए विचार और सिफारिशें भी सुझाएगा। वही अर्जुन पुरस्कार विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता, विधान सभा सदस्य श्रेयसी सिंह नई राजनीति पर विचार करेंगी।

