ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

01 जून को I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में मुकेश सहनी होंगे शामिल : पटना में छात्र की हत्या पर जताया दुख : कहा- चुनाव छोड़ बिहार को देखें मुख्यमंत्री

01 जून को I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में मुकेश सहनी होंगे शामिल : पटना में छात्र की हत्या पर जताया दुख : कहा- चुनाव छोड़ बिहार को देखें मुख्यमंत्री

28-May-2024 04:26 PM

By First Bihar

PATNA : नकाबपोश बदमाशों ने विगत सोमवार को पटना लॉ कॉलेज से परीक्षा देकर निकले बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। सरकार को सोचने की जरूरत है। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सिर्फ चुनाव न लड़े, बल्कि बिहार को भी देखें। 


बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को देखें। यह बेहद दुखद घटना है कि बिहार में इस तरह का क्राइम हुआ है। इस पर संज्ञान लेना चाहिए। मुकेश सहनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। मोहन यादव कल बिहार आए थे। इस पर मुकेश साहनी ने कहा कि मोदी जी मान लिए हैं कि उनसे बिहार में कुछ नहीं हो सका है। इसलिए मोहन यादव को बुलाया गया है। बिहार में लीडर तेजस्वी यादव और लालू यादव हैं। यहां लीडर की जरुरत है, लोडर की कोई आवश्यकता नहीं है। 


वर्ष 2020 में स्व. सुशील मोदी जी लीडर थे। उसके बाद तारकिशोर जी बन गए। इस चुनाव के बाद कोई और बन जाएगा। यहां पर लीडर कोई नहीं है सिर्फ लोडर है। भारतीय जनता पार्टी इस तरीके से काम करती है कि वोट के लिए कुछ भी करती है। राज ठाकरे जो यूपी बिहार के लोगों को मारता था, उनसे नफरत करता था। लेकिन चुनाव के समय उसे महाराष्ट्र में अपने मंच पर बैठा लिया। यह लोग कुछ भी ध्यान नहीं देते हैं। इनको सिर्फ किसी तरह से चुनाव जीतना है। ये उसी रणनीति से काम कर रहे हैं। आगामी 1 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में मुकेश सहनी भी शामिल होने वाले हैं।