ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप

Home / news-now / SSP गरिमा मलिक के निर्देश के बाद भी पटना पुलिस लाइन से खेला...

SSP गरिमा मलिक के निर्देश के बाद भी पटना पुलिस लाइन से खेला गया सस्पेंड दारोगा को बचाने का खेला, अनंत सिंह के पेशी के दौरान फोटो वायरल होने के बाद खुली पोल

19-Sep-2019 09:16 AM

By 3

PATNA : कई मामले में अपनी भद्द पिटवा चुकी पटना पुलिस की एक और हरकत सामने आई है. इस बार पटना पुलिस पर निलंबित दारोगा को बचाने का आरोप लगा है. पटना पुलिस लाइन से खेला गया खेल पटना पुलिस लाइन से निलंबित दारोगा को बचाने के लिए एक ऐसा खेल खेला गया जिसका पता तक किसी को नहीं चला. पर अनंत सिंह के बाढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान का एक फोटो वायरल हुआ और पटना पुलिस लाइन का खेला सब के सामने आ गया. क्या है मामला कई मामलों में घिरे दारोगा विक्रमादित्य झा को 7 जुलाई 2019 को एसएसपी गरिमा मलिक के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन पुलिस लाइन से उनके निलंबन की चिट्ठी बाढ़ भेजी ही नहीं गई. सस्पेंड होने के बाद भी इस कारण से दारोगा विक्रमादित्य अपनी ड्यूटी करते रहे. उस वक्त पटना पुलिस लाइन के डीएसपी श्याम सुंदर प्रसाद कश्यप थे जो अभी आरा में पदस्थापित हैं. विक्रमादित्य झा पर कोतवाली थाने की डायरी में हेरफेर के साथ ही कई अन्य आरोप है. वायरल फोटो ने खोली पोल पटना पुलिस लाइन के पूरे खेल का खुलासा एक वायरल फोटो से हो गया. दरअसल मोकामा विधायक अनंत सिंह के बाढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें सस्पेंड दारोगा विधायक की पेशी करवाने कोर्ट ले जा रहे थे. इस फोटो के सामने आते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिस लाइन के नए डीएसपी आशीष सिंह ने तुरंत चिट्टी को बाढ़ भेजने का निर्देश दिया.