ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news-now / नियोजित शिक्षकों के आंदोलन से डरी सरकार, गर्दनीबाग धरनास्थल सील, शिक्षकों को स्टेडियम...

नियोजित शिक्षकों के आंदोलन से डरी सरकार, गर्दनीबाग धरनास्थल सील, शिक्षकों को स्टेडियम के पास जाने से रोका

05-Sep-2019 01:02 PM

By 13

PATNA: नियोजित शिक्षकों के आंदोलन से सरकार डर गई है. आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने गर्दनीबाग धरनास्थल को सील कर दिया है. शिक्षकों को स्टेडियम के पास भी जाने से रोका गया है. संजय गांधी स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. धरना स्थल पर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की टीम मुस्तैद है. शिक्षकों को धरना स्थल पर जाने से रोका जा रहा है. पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन के लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से इजाजत नहीं दी गई है, इसलिए शिक्षकों को गर्दनीबाग स्टेडियम की ओर जाने से रोका जा रहा है. आपको बता दें कि राज्य सरकार ने 5 सितंबर यानी आज मिलने वाली छुट्टी को कैंसल कर दिया है साथ ही छुट्टी पर रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर सभी डीईओ, डीपीओ और बीईईओ को अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बिहार सरकार के अल्टीमेटम के बाद भी नियोजित शिक्षक मानने को तैयार नहीं है. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट