ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news-now / अनंत सिंह का रिमांड टाइम शुरू, बाढ़ पुलिस पूछताछ के लिए ले गई

अनंत सिंह का रिमांड टाइम शुरू, बाढ़ पुलिस पूछताछ के लिए ले गई

31-Aug-2019 06:25 PM

By 13

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पुलिस रिमांड अवधि शुरू हो गई है। पुलिस ने मोकामा विधायक को 48 घंटे के लिए रिमांड पर ले लिया है। बेउर पहुंची बाढ़ पुलिस अनंत सिंह को अपने साथ ले गई है। https://youtu.be/TfN6OGfc7iA बाढ़ कोर्ट ने पुलिस की रिमांड अर्जी पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को यह फैसला दिया था कि अनंत सिंह को 2 दिनों के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर सकती है। कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण बाढ़ पुलिस अनंत सिंह को कल रिमांड पर नहीं ले पायी थी। अब सवालों की लंबी फेहरिस्त के साथ लिपि सिंह की अगुवाई में विधायक अनंत सिंह से पूछताछ होगी। AK-47 और हैंडग्रेनेड पर पुलिस करेगी फोकस पुलिस यह जानती है कि अनंत सिंह जुर्म की दुनिया के हर बारिकी को बखूबी जानते हैं। अनंद के वकील ने पहले ही कह दिया है कि जिस आधार पर अनंत सिंह पर UAPA एक्ट लगाया गया है, उसकी वो कोर्ट में धज्जी उड़ा देंगे. ऐसे में पुलिस हर हाल में अनंत सिंह से AK-47 और हैंडग्रेनेड का पूरा राज जानना चाहेगी. पुलिस का पूरा फोकस होगा कि अनंत सिंह AK-47 कि पूरी कहानी अपनी जुबानी बताएं. जबकि अनंत सिंह पहले की ही कह चुके हैं कि वो 14 साल से घर नहीं गए हैं. केयरटेकर का वीडियो भी दिखाएगी पुलिस ख़बरों के मुताबिक पुलिस अनंत सिंह से पूछताछ के दौरान उनके गांव वाले घर के केयरटेकर से पूछताछ वाला वीडियो भी दिखाएगी और केयरटेकर के कबूलनामे पर अनंत सिंह से सवाल पूछेगी. अब देखना यह है कि पुलिस को अनंत सिंह से पूछताछ में कितनी सफलता मिलती है.