ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news-now / अनंत सिंह के रिमांड पर 2.30 बजे होगा फैसला, विधायक के वकील ने...

अनंत सिंह के रिमांड पर 2.30 बजे होगा फैसला, विधायक के वकील ने पुलिसिया पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग रखी

28-Aug-2019 03:34 PM

By 13

BARH : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के रिमांड को लेकर बाढ़ कोर्ट 2:30 बजे के बाद कोई फैसला सुना सकता है। पुलिस ने अनंत सिंह को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है जिस पर अब से थोड़ी देर बाद फैसला आ सकता है। पुलिस की तरफ से विधायक अनंत सिंह को रिमांड पर लेने की अर्जी के दौरान अनंत सिंह के वकील ने कोर्ट के सामने यह मांग रखी है कि पुलिसिया पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए। अनंत सिंह के वकील ने इसके अलावा यह भी मांग रखी है कि मजिस्ट्रेट और विधायक के वकील की मौजूदगी में पुलिस पूछताछ करे। आपको बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह पहले से यह कहते आ रहे हैं कि पुलिस उनके साथ ज्यादती कर सकती है। पटना पुलिस के रवैए के कारण ही उन्होंने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने के बजाए दिल्ली के साकेत कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण किया था और अब उनके वकील रिमांड के दौरान पुलिस की तरफ से की जाने वाली पूछताछ को लेकर कोर्ट से नए दिशा निर्देश की मांग कर रहे हैं।