ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति

Home / news-now / प्लेन से पटना लाये जायेंगे अनंत सिंह, सोमवार 2 बजे तक कोर्ट में...

प्लेन से पटना लाये जायेंगे अनंत सिंह, सोमवार 2 बजे तक कोर्ट में करना होगा पेश, 4 दिनों का रिमांड मांग रही बिहार पुलिस की अर्जी खारिज

25-Aug-2019 12:04 PM

By 7

DELHI : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बिहार लाने के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दे दिया है. लेकिन अनंत सिंह को चार दिनों की रिमांड पर देने की बिहार पुलिस की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक अनंत को सोमवार के दो बजे दिन तक बाढ़ कोर्ट में पेश करना होगा. अनंत सिंह को प्लेन से दिल्ली से पटना लाया जायेगा. बिहार पुलिस की मांग खारिज साकेत कोर्ट में आज हुई सुनवाई के दौरान बिहार पुलिस ने चार दिनों की रिमांड मांगी. बिहार पुलिस के वकील ने कोर्ट में कहा कि अनंत सिंह को पटना ले जाने के लिए फ्लाइट का टिकट नहीं मिल पा रहा है. लिहाजा अनंत सिंह को चार दिनों तक बिहार पुलिस की रिमांड में दिया जायेगा. इसके बाद उन्हें बाढ़ कोर्ट में पेश कर दिया जायेगा. लेकिन साकेत कोर्ट ने बिहार पुलिस की दलील को खारिज कर दिया. अनंत सिंह को 48 घंटे के भीतर बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है. फ्लाइट से पटना लाये जायेंगे अनंत सिंह अनंत सिंह को फ्लाइट से पटना ले जाया जायेगा. कोर्ट के आदेश के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस अनंत सिंह को CISF के हवाले कर देगी. CISF ये तय करेगी कि अनंत सिंह सकुशल फ्लाइट से दिल्ली से पटना पहुंच जाये. पटना में उन्हें सी आई एस एफ के जवान बिहार पुलिस के हवाले कर देंगे. बिहार पुलिस के हवाले अनंत सिंह कोर्ट के ऑर्डर के साथ ही अनंत सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस का रोल खत्म हो गया है. अनंत सिंह को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया है. हालांकि अनंत सिंह के वकील का कहना है कि अगर अन्हें ये लगता है कि अनंत सिंह को दिल्ली में कोई खतरा है तो वे दिल्ली के DCP से संपर्क साध सकते हैं.