सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
22-Mar-2024 05:07 PM
By First Bihar
DELHI: रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में बीते 17 मार्च को अरेस्ट यूट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के पांच दिन बाद एल्विश यादव को जमानत दे दी है। एल्विश यादव की पहली जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी लेकिन कोर्ट ने उनकी दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए आखिरकार बेल दे दिया।
दरअसल, बीते 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को अरेस्ट कर लिया था। एल्विश पर ड्रग्स फाइनेंस करने के भी आरोप लगे हैं। नोएडा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव को कोर्ट में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जिसके बाद एल्विश ने जमानत की अर्जी कोर्ट में लगाई थी।
शुक्रवार को एल्विश यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी। कोर्ट ने एल्विश यादव को 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी है। गिरफ्तारी के पांच दिन बाद अब एल्विश यादव अपने घर वापस जा सकेंगे। पिछले दिनों एल्विश के माता-पिता ने दावा किया था कि उनका बेटा बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है।
बता दें कि बीग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव ने काफी पॉपुलर्टी हासिल कर ली थी। इसी बीच पिछले साल दो नवंबर को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट से पांच लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 9 सांप बरामद किए थे, जिसमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहे सांप और एक रेड स्नैक को बरामद दिया था। मौके से 20 एमएल सांप का जहर भी बरामद किया गया था।