मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Nov-2020 08:41 AM
DESK : ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस दिव्या भटनागर को कोरोना वायरस हो गया है. एक्ट्रेस की मां और भाई उनकी बिगड़ी तबियत के बारे में जानने के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं.
दिव्या की मां ने बताया की दिव्या की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. दिव्या की तबियत के ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 26 नवंबर को अस्पताल ले जाया गया था. दिव्या को निमोनिया हुआ था. उनकी मां ने बताया, ''जब हमें दिव्या की हालत के बारे में पता चल तो मैं और मेरा बेटा मुंबई आ गए. वो अभी क्रिटिकल है और वेंटीलेटर सपोर्ट पर है.''
दिव्या भटनागर के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी एक फोटो शेयर की गई थी. इस फोटो में दिव्या को उनके अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है. फोटो के कैप्शन में दिव्या के लिए दुआ करने का आग्रह फैंस से किया गया है. दिव्या भटनागर की मां ने बताया है कि एक्ट्रेस की शादी में दिक्कतें आ रही थीं, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थीं. दिव्या भटनागर ने साल 2019 के दिसंबर में गगन नाम के व्यक्ति से शादी की थी. गगन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा है और कई रियलिटी शो से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि दिव्या इन दिनों अपने घर में अकेली रह रही थीं क्योंकि गगन अपना सामान लेकर घर छोड़ गए थे. दिव्या भटनागर सीरियल तेरा यार हूं मैं की शूटिंग कर रही थीं, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में दिव्या का कोरोना टेस्ट हुआ और पॉजिटिव आया था.