ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / movies / अश्लील है हनी सिंह का गाना 'मखना', महिला आयोग ने की कार्रवाई की...

अश्लील है हनी सिंह का गाना 'मखना', महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग

03-Jul-2019 03:07 PM

By 7

DESK : फेमस रैपर व सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों एक नए विवाद में फंसते जा रहे हैं. हनी सिंह के गाने 'मखना' को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग बेहद खफा है. इस गाने में महिलाओं के लिए कथित अश्लील लाइनों को लेकर आयोग ने पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने मनीषा गुलाटी ने इस मामले में पुलिस को चिट्ठी लिखकर हनी सिंह के खिलाफ केस करने को कहा है. मनीषा ने पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी को चिट्ठी लिखी है. महिला आयोग ने यह भी कहा है कि इस मामले में 12 जुलाई तक पुलिस एक स्टेटस रिपोर्ट पेश करे. महिला आयोग के मुताबिक़ महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाने को पंजाब में बैन किया जाना चाहिए. बता दें कि ये गाना दिसंबर 2018 में रिलीज हुआ था. इस गाने को हनी और नेहा कक्कड़ ने गाया है. टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया था. गाने को काफी पसंद किया गया था. गाने के लिरिक्स हनी सिंह के ही हैं. बता दें कि 2013 में हनी सिंह के गाने 'मैं हूं बलात्कारी' को लेकर भी बवाल खड़ा हुआ था. रैपर हनी सिंह का गाना शुरू से ही विवादों से घिरा रहता है.