ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार ने फैंस को दिया क्रिसमस गिफ्त, जारी की 'वेलकम टू द जंगल' का फर्स्ट लूक; नए साल में होगी रिलीज

Welcome to the Jungle: बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि डायरेक्टर अहमद खान की मचअवेटेड कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज़ का इंतजार अब और लंबा नहीं होगा। फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने क्रिसमस के मौके पर अपने...?

Welcome to the Jungle

25-Dec-2025 02:56 PM

By First Bihar

Welcome to the Jungle: बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि डायरेक्टर अहमद खान की मचअवेटेड कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज़ का इंतजार अब और लंबा नहीं होगा। फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने क्रिसमस के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की झलक देखने को मिली। 


दरअसल, सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो, जो पोस्ट किया गया है उस वीडियो में अक्षय कुमार के दो अलग-अलग अवतार और उनके साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, तुषार कपूर, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, आफताब शिवदासानी, फिरोज खान और पुनीत इस्सर दिखाई दिए। पहले फिल्म में संजय दत्त भी शामिल थे, लेकिन अपनी व्यस्तता के कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट से बाहर होना पड़ा।


अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म का काम पूरा हो चुका है और 2026 में यह सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। उन्होंने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और कहा कि टीम ने इसे संभव बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। वीडियो के साथ ही मेकर्स ने अफवाहों पर भी विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि फिल्म बंद नहीं हुई है और बजट या अन्य कारणों से प्रोजेक्ट रद्द नहीं हुआ। फिल्म की रिलीज़ की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारी पूरी है और टीम उत्साह से फैंस के सामने इसे पेश करने की प्रतीक्षा कर रही है।


फिल्म की कहानी और कॉमिक एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए यह माना जा रहा है कि 'वेलकम टू द जंगल' 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म में से एक साबित होगी। साथ ही, इस फिल्म के प्रचार के लिए मेकर्स और स्टारकास्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले हैं ताकि फैंस की उत्सुकता और उत्साह बनाए रखा जा सके।