ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / movies / वाजिद खान के निधन के बाद पत्नी का बड़ा आरोप, धर्म परिवर्तन के...

वाजिद खान के निधन के बाद पत्नी का बड़ा आरोप, धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा परिवार

29-Nov-2020 09:17 AM

DESK : कोरोना काल में एक के बाद एक बॉलीवुड से कई बुरी खबरे आई. हमने कई कलाकारों को इस काल में खो दिया. इसमें संगीत की दुनिया की मशहूर जोड़ी साजिद-वाजिद का भी रहा. यह जोड़ी भी 1 जून 2020 को टूट गई और लंबी बीमारी के बाद वाजिद का निधन हो गया. 

वाजिद खान के निधन के बाद उनकी पत्नी कमलरुख ने परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है. कमलरुख ने सोशल  मीडिया पर खुलासा करते हुए बताया कि वाजिद के निधन के बाद उनका परिवार  जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूलने के लिए कह रहा है. जहां एक तरफ वे अपने पति के निधन की पीड़ा से बाहर निकल नहीं पाई हैं वहीं दूसरी तरफ वाजिद के परिवार द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है.

कमलरुख ने अपने लेटर में लिखा कि' मैं पारसी थी और वे मुस्लिम थे. हम यूं समझ लीजिए कि कॉलेज स्वीटहार्ट्स थे. यहां तक क‍ि जब हमने शादी की तो स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत की. मैं इस पर अपना अनुभव बताना चाहती हूं कि किस तरह से मुझे इंटरकास्ट मैरिज करने के बाद धर्म के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है. ये बेहद शर्मनाक है. और सबकी आंखे खोल देने वाला है.'

बता दे कि वाजिद खान किडनी की समस्या से पीड़ित थे. उन्हें 31 मई, 2020 को अस्पताल में एडमिट कराया गया और अगले ही दिन यानी 1 जून, 2020 को वाजिद खान का इंतकाल हो गया था.