छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
06-Jan-2021 07:46 PM
DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने तस्वीरों को लेकर आये दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. हर फोटो में उनके खूबसूरत आउटफिट्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं और इससे उनकी खुबसुरती में चार चाँद भी लगते हैं. इसी बीच एक बार फिर उर्वशी का एक ऑउटफिट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल मिस रौतेला कि रेड आउटफिट अपनी कीमत और उसे बनाने में लगे समय को लेकर सुर्खियों में है.

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने हाल ही में रेड आउटफिट में अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं. यह आउटफिट फिलिपिनो डिज़ाइनर माइकल सिनको द्वारा डिजाइन किया गया है. इस ड्रेस की ख़ास बात ये है कि इसकी कीमत 45 हजार अमेरिकी डॉलर यानी कि भारतीय मुद्रा के अनुसार 32,88,427.10 रूपए है. इस बेशकीमती आउटफिट की कीमत जहां आसमान को छू रही है, वहीं इसे बनाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसे बनाने में 150 घंटे यानी लगभग साढ़े 6 दिन का समय लगा था.

यह ड्रेस तब सुर्ख़ियों में आई जब डिजाइनर ने इस आउटफिट को बनाने की प्रक्रिया का खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में डिजाइनर माइकल सिनको ने बताया कि न्यू ईयर इवेंट पर उभरती हुई स्टार उर्वशी रौतेला द्वारा यह रेड सेक्विन्ड ड्रेस पहनना खुशी देती है. यह बैकलेस फेयरी गाउन उन्हें रेड फेयरी लुक दे रहा है.

उन्होंने आगे ड्रेस मटिरियल और इसे बनाने में लगे समय कि भी चर्चा की. उन्होंने कहा- इस इंडियन इंट्रीकेट पैटर्न से प्रेरित ड्रेस में बीडेड tulle का इस्तेमाल किया गया है. इस 45000 USD कीमत वाले ड्रेस को बनाने में 150 घंटे लगे हैं. ये ड्रेस उनकी ग्रेसफुल पर्सनालिटी पर बिल्कुल फिट बैठता है.मालूम हो कि Michael Cinco ने ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए भी ड्रेस डिजाइन किया है. उन्होंने ऐश्वर्या का कान्स ड्रेस डिजाइन किया था.

वहीं अब उर्वशी के काम कि बात करे तो उन्होंने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'वो चांद कहां से लाओगी' में नजर आईं थी. इसमें उन्होंने टीवी एक्टर मोहसीन खान के अपोजिट काम किया था. इसके अलावा फिल्मों कि बात करे तो उर्वशी को पिछली बार फिल्म वर्जिन भानूप्रिया में देखा गया था. जल्द ही वे बाइलिंगुअल मूवी ब्लैक रोज में नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग के लिए उर्वशी कुछ समय पहले हैदराबाद भी गईं थी.
