ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / movies / ‘यूपी में का बा’ वाली नेहा सिंह बनीं यूपी की बहू, सोशल मिडिया...

‘यूपी में का बा’ वाली नेहा सिंह बनीं यूपी की बहू, सोशल मिडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

23-Jun-2022 12:31 PM

DESK: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ भोजपुरी गीत गाकर मशहूर होने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश की बहू बन गई है. नेहा सिंह ने 21 जून को अम्बेडकर नगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी रचा ली है. नेहा सिंह राठौर और हिमांशु सिंह की शादी समारोह लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में संपन्न हुआ है. 


मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा सिंह राठौर और हिमांशु सिंह लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे. पिछले साल दोनों के परिवार की सहमति के बाद सगाई हुई थी. दोनों की शादी जून 2021 को होने वाली थी. लेकिन, कोरोना संक्रमण की वजह से शादी की तारीख बढ़ा दी गई थी. 21 जून नेहा और हिमांशु ने शादी कर ली है.


बता दें कि, नेहा सिंह राठौर पहले बिहार और फिर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आई थी. यूपी चुनाव में उन्होंने ‘यूपी में का बा’ भोजपुरी गीत के जरिये योगी आदित्यनाथ सरकार पर कटाक्ष किया था. यू-ट्यूब पर इस गाने के पहले पार्ट को 8 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुका है. इसके बाद नेहा ने 'यूपी में का बा' के दो और पार्ट बनाए थे, जिसने व्यू भी मिलियन में हैं.


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी सरकार पर तंज कसने वाली नेहा सिंह राठौर की शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मिडिया यूजर उन्हें ट्रोल करने में जुट गये हैं. लोग पूछ रहे हैं कि जिस योगी सरकार पर नेहा सिंह ने सवाल उठाये, आज उन्हीं के राज्य में शादी रचा ली. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'कई बार इंसान को सोच समझकर चीजों को जज करना चाहिए। अब यही यूपी आपको भाएगा।'