पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
11-Feb-2026 01:48 PM
By FIRST BIHAR
Udit Narayan Controversy: बॉलीवुड के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। उनके खिलाफ उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सुपौल के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
रंजना ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उदित नारायण ने इलाज के बहाने उनका गर्भाशय निकालवा दिया, जबकि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि यह एक वेल प्लॉन्ड साजिश थी। रंजना ने सिंगर पर उत्पीड़न और वादाखिलाफी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
रंजना ने बताया कि 7 दिसंबर 1984 को उन्होंने उदित नारायण से शादी की थी। कुछ समय बाद उदित अपने करियर के लिए मुंबई चले गए, जिससे दोनों के बीच दूरी बढ़ गई। रंजना को मीडिया के जरिए पता चला कि उदित ने दूसरी शादी कर ली है। जब उन्होंने इस बारे में उदित से पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला।
रंजना ने अपनी शिकायत में बताया कि 1996 में उनका सबसे बड़ा धोखा हुआ। इलाज के बहाने उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में ले जाया गया, जहां बिना अनुमति के उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। यह उन्हें तब पता चला जब वे किसी और बीमारी का इलाज करवाने गई थीं।
रंजना का कहना है कि इस घटना ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट कर दिया। रंजना इन दिनों बीमारी और तंगहाली से जूझ रही हैं और न्याय पाने के लिए थाने का दरवाजा खटखटा रही हैं। इस मामले ने एक बार फिर उदित नारायण की पर्सनल लाइफ को मीडिया और जनता के समक्ष विवादित बना दिया है।