ब्रेकिंग न्यूज़

कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी

Home / movies / बिहार: उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कंगना को धमकी...

बिहार: उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कंगना को धमकी देने का आरोप

11-Sep-2020 05:28 PM

PATNA: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ बिहार में केस दर्ज कराया गया है. मुजफ्फरपुर में कोर्ट में एक शख्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को धमकी देने को लेकर यह मुकदमा दर्ज कराया है. दोनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है. 

शिवसेना-और कंगना रनौत के बीच विवाद जारी है. शिवसेना नेता कंगना के खिलाफ बयान दे रहे हैं तो कंगना भी शिवसेना के नेता से लेकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर पलटवार कर रही है. यहां तक कंगना चुनौती देते हुए कहा कि आज मेरा ऑफिस टूटा है उद्धव कल तुम्हारा घमंड टूटेगा. 

बाबर की सेना है बीएमसी

शिवसेना के बीच विवाद के बीच बीएमसी ने मुंबई में स्थिति कंगना के ऑफिस को तोड़ दिया. बीएमसी ने कहा कि इस ऑफिस का निर्माण अवैध है. इस कार्रवाई पर कंगना ने कहा था कि ''मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम.'' 

48 करोड़ रुपए की लागत से बना था ऑफिस

कंगना के मुंबई में अपना ऑफिस बनवाई है. यह मुंबई के पाली हिल स्थित बंगलो नंबर 5 का पूरी तरह से री-कंस्ट्रक्शन किया गया. इसे वर्क स्टूडियो में बदला गया है. कंगना के इस ऑफिस को बनाने 48 करोड़ रुपए खर्च किया था. लेकिन बीएमसी ने कई हिस्सों को तोड़ डाला है. बता दें कि कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी.