पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा
21-Dec-2019 01:26 PM
MUMBAI: प्याज की बढ़ती कीमतों के खिलाफ देश भर में लोग अलग-अलग तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं. शादियों की सीजन में कोई कपल को गिफ्ट में प्याज दे रहा है तो कोई दूल्हे को प्याज की माला पहनाकर फोटो खिंचवा रहा है.
वहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बीते दिनों अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को प्याज के इयररिंग्स गिफ्ट किये थे. प्याज के ये इयररिंग्स ट्विंकल खन्ना को बेहद पसंद आए. जिसके बाद ट्विंकल खन्ना ने इन इयररिंग्स को पहनकर फोटो भी खिंचाए. साथ ही दो फोटो भी पोस्ट किये. ट्विंकल एक फोटो में प्याज के ईयररिंग्स पहने नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में प्याज के ईयररिंग्स दिख रहे हैं, जो कि अंकुरित हो गए हैं.
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्विंकल खन्ना ने ईयररिंग्स पहने फोटो शेयर किए हैं. फोटो पोस्ट करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा है कि, 'खुशी है कि मुझे इस अमूल्य उपहार को पहनने का मौका मिला जो कि शूट से घर लाए गए थे, इससे पहले कि ये अंकुरित होना शुरू कर देते.' #OnionsAreAGirlsBestFriends