बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-Aug-2025 01:00 PM
By FIRST BIHAR
Priya Marathe Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी टीवी और मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 31 अगस्त 2025, रविवार की सुबह मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले एक साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।
प्रिया का लंबे समय से इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वे इस बीमारी से उबर नहीं सकीं। इतनी कम उम्र में उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने से परिवार, प्रशंसकों और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके करीबी लोग इस खबर से सदमे में हैं।
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी परवरिश और शिक्षा भी यहीं हुई। स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और जल्द ही छोटे पर्दे पर अपनी काबिलियत और प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वे न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, बल्कि एक प्रतिभाशाली स्टैंड-अप कॉमेडियन भी थीं। उन्होंने हिंदी और मराठी के कई चर्चित शोज में काम किया। प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सीरियल 'या सुखानोया' और 'चार दिवस सासुचे' से की थी। इसके बाद वे बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉपुलर शो 'कसम से' में विद्या बाली के किरदार में नज़र आईं।
उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' के पहले सीज़न में भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा, वे टीवी के सबसे हिट शो 'पवित्र रिश्ता' में वर्षा की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचानी जाने लगीं। उनके इस किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिला। प्रिया मराठे की मृत्यु ने पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। फैंस, सेलेब्स और उनके सहयोगी कलाकार उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।