Toxic New Release Date: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. लंबे इंतजार और कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की नई और फाइनल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
यश ने फादर्स डे के खास मौके पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ‘टॉक्सिक’ अब 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
इससे पहले फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज करने की तैयारी थी. उस समय फिल्म का मुकाबला बड़े प्रोजेक्ट्स से होने वाला था, लेकिन इंटरनेशनल परिस्थितियों और रिलीज प्लान में बदलाव के कारण मेकर्स ने इसकी तारीख आगे बढ़ा दी थी. इसके बाद फिल्म को 4 जून 2026 को रिलीज करने की बात कही गई, लेकिन एक बार फिर रिलीज टाल दी गई.
मेकर्स का कहना था कि वे फिल्म को जल्दबाजी में रिलीज नहीं करना चाहते. टीम की कोशिश है कि फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों तक बड़े स्तर पर पहुंचे.
बड़े पैमाने पर होगी ग्लोबल रिलीज
यश ने पहले भी बताया था कि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक आम गैंगस्टर ड्रामा नहीं है. फिल्म को इस तरह तैयार किया गया है कि इसे इंटरनेशनल ऑडियंस भी पसंद कर सके. फिल्म की पहली झलक को लेकर भी दर्शकों में काफी चर्चा रही थी.
फिल्म की सबसे खास बात यह भी है कि इसे Geetu Mohandas ने डायरेक्ट किया है. यश के मुताबिक, एक महिला निर्देशक के नजरिए से बनी यह एक्शन-गैंगस्टर फिल्म बाकी फिल्मों से अलग अनुभव देगी.
स्टार कास्ट भी है जबरदस्त
फिल्म में यश के साथ Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria और Rukmini Vasanth अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
‘टॉक्सिक’ को KVN Productions प्रोड्यूस कर रहा है. खास बात यह है कि यश इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ इसकी क्रिएटिव टीम का भी हिस्सा हैं.
अब 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म से फैंस को एक बड़े सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है. माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत कर सकती है.