बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-May-2025 02:58 PM
By First Bihar
Top 10 Films: 2025 के पहले पांच महीनों में भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर कई फिल्मों ने धमाल मचाया है। इनमें विकी की छावा से लेकर शाहिद की देवा तक शामिल हैं। इस साल की टॉप 10 फिल्मों में चार ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। आइए, नजर डालते हैं उन टॉप 10 फिल्मों पर..
1. छावा (Chhaava) - ₹615 करोड़
विक्की कौशल की छावा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने भारत में 615 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दमदार कहानी, शानदार अभिनय और बड़े पैमाने पर रिलीज ने इसे 2025 का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर बनाया।
2. रेड 2 (Raid 2) - ₹159.52 करोड़
अजय देवगन की रेड 2 ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की कहानी को दमदार तरीके से स्क्रीन पर पेश किया। इस फिल्म ने 22 दिनों में भारत में 159.52 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह फिल्म बेहद कम बजट में बनी थी।
3. स्काई फोर्स (Sky Force) - ₹134.93 करोड़
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स एक युद्ध-आधारित एक्शन ड्रामा है, जिसमें वीर पहाड़िया और सारा अली खान भी नजर आए। इस फिल्म ने भारत में 134.93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
4. सिकंदर (Sikandar) - ₹129.95 करोड़
सलमान खान की सिकंदर ने ईद 2025 पर रिलीज होकर बॉक्स-ऑफिस पर शानदार शुरुआत की मगर उसे जारी न रख सकी। एआर मुरुगादास के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर ने भारत में 129.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
5. केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) - ₹92.89 करोड़
अक्षय कुमार की एक और फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने पीरियड कोर्टरूम ड्रामा के रूप में दर्शकों का ध्यान खींचा। आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने भारत में 92.89 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। समीक्षकों से इसे खूब तारीफ मिली।
6. जाट (Jaat) - ₹90.33 करोड़
सनी देओल की जाट ने मास ऑडियंस के बीच खासी धूम मचाई। इस पैन-इंडिया एक्शन फिल्म ने छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में शानदार प्रदर्शन किया और भारत में 90.33 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया।
7. द डिप्लोमैट (The Diplomat) - ₹40.73 करोड़
द डिप्लोमैट ने अपनी अनूठी कहानी और दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत में 40.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाई। मगर दर्शकों ने फिल्म की तारीफ जरूर की। जॉन अब्राहम को ऐसे रोल में लोग आगे खूब पसंद करेंगे।
8. गेम चेंजर (Game Changer) - ₹37.47 करोड़
राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर (हिंदी वर्जन) ने भारत में 37.47 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि, लोगों को फिल्म से जो उम्मीदें थीं वो पूरी नहीं हो पाई।
9. सनम तेरी कसम री-रिलीज (Sanam Teri Kasam Re-release) - ₹35.55 करोड़
2016 की रोमांटिक ड्रामा सनम तेरी कसम ने फरवरी 2025 में री-रिलीज के बाद भारत में 35.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह री-रिलीज की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही।
10. देवा (Deva) - ₹33.97 करोड़
देवा ने भारत में 33.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। मिली-जुली समीक्षाओं के कारण यह फिल्म ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाई।