अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Dec-2022 11:38 AM
By sunidhi
DESK : सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से तालुक रखने वाले रजनीकांत की स्टारडम का सिक्का बॉलीवुड तक चलता है. उनके फैंस उनकी अदाकारी के इतने कायल हैं की वो रजनीकांत को भगवान का दर्जा देते हैं. थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत का जन्म एक मराठी परिवार में जीजाबाई और रामोजी राव के घर हुआ था. चार भाई बहनों में रजनीकांत सबसे छोटे हैं. उनका असल नाम शिवजी राव गायकवाड़ है.
आपको बता दें, रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले बस में कंडक्टर का काम करते थे. डॉ. गायत्री श्रीकांत द्वारा रजनीकांत की बायोग्राफी भी लिखी गयी है जिस किताब का नाम 'द नेम इज रजनीकांत' है. रजनीकांत ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1975 में कन्नड़ सिनेमा में एक छोटे से रोले से की थी. आज रजनीकांत का कद फिल्म जगत में इतना बड़ा है की कोई उनके स्टारडम की बराबरी नहीं कर सकता.
रजनीकांत के लिए उनके फैंस की दीवानगी अलग ही स्तर की है. रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने से पहले फैंस उनके पोस्टर्स को दूध से नहलाते हैं. फिल्म देखने के लिए लोग सुबह 4 बजे से टिकट विंडो के बाहर जाकर खड़े हो जाते हैं. रजनीकांत के सीन पर्दे पर आने पर दर्शक उन पर सिक्के उछालते थे. कई बार एक साथ कई सिक्के पड़ने पर सिनेमाघर के पर्दे फट गए. जिसके चलते बाद में साउथ भारत के सिनेमाघरों में सिक्के ले जाने पर पाबंदी लगाई गई थी. रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड, पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है. उनकी अगली फिल्म जेलर 2023 में रिलीज़ होनी है.
रजनीकांत के जन्मदिन पर हर कोई ट्वीट के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहा है और उन अच्छे स्वास्थ और लम्बी उम्र की कामना कर रहा है. उनके फंस ट्वीटर पर "Happy Birthday Thalaiva" ट्रेंड करा रहे हैं. रजनीकांत के जन्मदिन पर साउथ के सुपरस्टार और उनके दामाद धनुष समेत कई सितारों ने बधाई दी है.
https://twitter.com/dhanushkraja/status/1602127429086351360?s=20&t=AzCmfwylnO4Xxi52gof2Qw
दुल्क्वेर सलमान (Dulquer Salmaan) ने रजनीकांत को बधाई देते हुए लिखा है, "हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार #रजनीकांत सर! आप सबसे अच्छे हैं और हमें हमेशा ऐसे जी प्रेरित करते रहें"
https://twitter.com/dulQuer/status/1601930409407053824?s=20&t=AzCmfwylnO4Xxi52gof2Qw