1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
11-Mar-2023 03:58 PM
By First Bihar
DESK: टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा है. उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘तेजरन’ बुलाते हैं और उनकी अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग भी है. लोग उन्हें एक साथ देखना पसंद करते है. इसी बीच दोनों की ब्रेकअप की खबर भी सामने आई. ब्रेकअप की चर्चाएं हॉट टॉपिक बन गईं. अब तेजस्वी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.
दरअसल कुछ दिन पहले करण कुंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक शायरी साझा की थी. उस शायरी में लिखा था, "ना तेरी शान कम होती, न रुत्बा घटा होता. जो घमंड में कहा, बस वही हंस कर कहा होता." करण कुंद्रा की इस पोस्ट को लेकर लोगों ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया था, कई यूजर्स ने तो एक्टर को बातें सुलझाने तक की सलाह तक दे दी.
अब इसको लेकर तेजस्वी प्रकाश ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि करण संग अपने ब्रेकअप को लेकर साफ मना कर दिया है. उनका कहना है कि वह करण के साथ प्यार में हैं और दिन ब दिन उनका रिश्ता मजबूत होता जा रहा है. तेजस्वी ने करण संग अपनी शादी का भी हिंट दिया है. उन्होंने कहा, “मैं प्यार में हूं. मैं थोड़ी अंधविश्वासी हूं. मुझे लगता है कि जितना ज्यादा मैं इसके बारे में बात करूंगी, उतने ही ज्यादा लोग आपके जीवन की खूबसूरत चीजों पर नजर लगाएंगे. शादी करना मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी चीज है. मुझे नहीं लगता कि मैं इसके बारे में तब तक बात करना चाहूंगी जब तक कि यह वास्तव में नहीं हो जाता.”