ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / movies / तारक मेहता के बाद बबीता ने छोड़ा सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’...

तारक मेहता के बाद बबीता ने छोड़ा सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का साथ, बड़ा ऑफर मिलते ही शो को कहा टाटा

23-May-2022 01:47 PM

DESK: इन दिनों लोगो के मन को भाने वाला सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बता दे कि कुछ दिन पहले ही ऐसी खबर आई थी कि ‘तारक मेहता उल्टा चश्मा’ के टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा, जो तारक मेहता का किरदार निभाते है, उन्होंने इस सीरियल को अलविदा कह दिया है. जिसके बाद इस खबर को लेकर इस सीरियल के फैन्स के बीच हंगामा मच गया. इस पर शो के प्रोड्यूसर ने जानकारी देते हुए इस खबर को गलत बता दिया था. 



हालांकि शैलेश लोढ़ा के द्वारा सोशल मीडिया पर इशारों ही इशारों में इस खबर पर मुहर लगा दी गयी थी. इन सब के बीच एक बार फिर इस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट से जुड़ी कास्ट को लेकर लोगो के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है.



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शैलेश लोढ़ा ‘ तारक मेहता’ के बाद अब टीवी अदाकारा मुनमुन दत्ता, जो इस सीरियल में ‘बबीता’ का किरदार निभाती थी वो भी इस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कहने वाली हैं. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. ऐसी खबर आ रही है कि मुनमुन दत्ता के हाथ एक बड़ा ऑफर  लगा है जिसके बाद मुनमुन दत्ता ने इस सीरियल को पूरी तरीके से अलविदा कहने का अपना मन बना लिया है.



अगर रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता अब जल्द ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनने वाली हैं. आपको बता दे की बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स के द्वारा मुनमुन दत्ता ‘बबीता’ को अपने शो में आने का न्योता दिया गया है. बिग बॉस ओटीटी 2 से जुड़ी ये खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच हंगामा मच गया है. उनके फैन्स बबीता जी को सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में देखना काफी पसंद करते है. ऐसे में उनका बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने का मतलब है की अब उनके फैन्स को मुनमुन दत्ता का एकनय रूप देखने को मिलेगा. हालांकि मुनमुन दत्ता की तरफ से इस खबर को लेकर कोई बात सामने नही आई है और न ही इस सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स के द्वारा भी इसे लेकर अब तक कोई ब्यान सामने नही आया है.



आपको बता दे की ये ऐसा पहली बार नहीं है जब मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने की खबर वायरल हो रही हो. कुछ महीने पहले ही ऐसी खबर आ रही थी की मुनमुन दत्ता और उनके कोस्टार राज अंदकत के बीच कुछ चल रहा है. जिसके बाद इस खबर के सामने आने पर भी मुनमुन दत्ता के द्वारा  सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर जाना बंद कर दिया गया था जिसे लेकर बाद में यह दावा किया जाने लगा था कि मुनमुन दत्ता ‘बबीता’ के द्वारा सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया गया है.