ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / movies / तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया की वापसी!, मेकर्स के सामने रखी...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया की वापसी!, मेकर्स के सामने रखी ये शर्त..

23-May-2022 05:33 PM

DESK: तारक मेहता का उल्टा चश्मा आजकल नई-नई ख़बरों के लिये सुर्ख़ियों में बना हुआ है. जब भी किसी टीवी शो की बात की जाती है तो, उसमे तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नाम जरूर सामने आता है. शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे ये सीरियल पसंद नहीं हो. यह 2008 से ही लोगों का मनपसंद शो बना हुआ है. हालांकि इस शो के कई कलाकार इसे छोड़कर चले गये हैं. खबर आई कि शैलेश लोढ़ा और मुनमुन दत्ता इस शो को छोड़ने वाले हैं. हालांकि शैलेश लोढ़ा ने इसे अफवाह बताया था जबकि बबीता का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता का इस पर कोई जवाब नहीं आया है।  अब शो में दया की वापसी की बाते सामने आ रही हैं।


ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस शो में जेठालाल की वाइफ का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी यानी इस शो के फैन्स की चहेती किरदार दया सीरियल में कमबैक कर सकती हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा हैं कि दिशा के द्वारा इस शो में वापसी करने को लेकर के मेकर्स के सामने तीन शर्तें रखी गयी हैं. बता दें कि साल 2017 में टीवी अदाकारा दिशा वकानी के द्वारा इस शो से मेटरनिटी लीव ली गयी थी. जिसके बाद वह इस टीवी शो में कभी वापस नहीं आईं. इसके बाद इस सीरियल के मेकर्स के द्वारा दिशा वकानी को वापस लाने की काफी कोशिश की गयी थी लेकिन दिशा ने मना कर दिया था. लेकिन खबरों के अनुसार वो इस सीरियल में वापसी करने वाली है. 

 

जानकारी के अनुसार, दिशा वकानी ने इस शो के मेकर्स के सामने तीन शर्ते रखी हैं. पहली शर्त थी कि वे प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपए चार्ज करेंगी. वही उनकी दूसरी शर्त यह है कि वे शूटिंग के लिए सिर्फ दिन का 3 घंटा ही समय देंगी. दिशा वकानी के द्वारा खुद के साथ – साथ अपने बच्चों के लिये भी मेकर्स के सामने शर्त रखी गयी है‌. जिनमे इस अदाकारा की तीसरी शर्त यह है कि वह इस शो में तभी वापस आएंगी जब उनके बच्चे के लिए सेट पर एक नर्सरी का प्रबंध किया जायेगा. अब आगे देखना यह होगा कि शो के मेकर्स दिशा की शर्तों को मानते हैं या नहीं. इस खबर से दिशा वकानी के फैन्स काफी खुश हैं और उन्हें दिशा वकानी के शो में वापसी का बेसब्री से इंतजार है.