बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
03-Mar-2021 01:14 PM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर बॉलिवुड इंडस्ट्री से आ रही है, जहां डायरेक्टर अनुराग कश्यप, विकास बहल, मधु मनटेना और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. मुंबई में कई जगहों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स में टैक्स चोरी से संबंधित है. मधु मनटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwaan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं, जहां तालाशी की जा रही है.
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने एक साथ इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. इस क्रम में आगे और भी बड़े नाम आ सकते हैं. वहीं आयकर विभाग ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता तापसी पन्नू के यहां छापेमारी चल रही है.