Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
21-Jun-2020 11:49 AM
DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देशभर में सलमान खान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है. सलमान खान के साथ-साथ फिल्म निर्माता करण जौहर और बॉलीवुड की कई हस्तियां नाराजगी का सामना कर रही हैं. ऐसे में सलमान खान की नींद उड़ी हुई है. सुशांत के मामले में लगातार हमला झेल रहे सलमान खान ने आधी रात के वक्त अपने फैंस को ट्वीट करते हुए मैसेज दिया है.
सलमान खान ने अपने फैंस को ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ है. सलमान ने कहा है कि मेरे फैंस को सुशांत के फैंस का समर्थन करना चाहिए. सोशल मीडिया पर लगातार जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स के निशाने पर सलमान खान के साथ साथ करन जौहर हैं. सलमान अब तक ऐसे किसी बड़े विवाद में नहीं फंसे हैं. लिहाजा अब उनको लग रहा है कि सुशांत के समर्थकों की नाराजगी भारी पड़ सकती है. सलमान खान ने आधी रात के वक्त एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं अपने फैंस से अपील करता हूं कि वह सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें. भावनाओं को समझने की कोशिश करें. इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने किसी को अपने साथ चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है.
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार ट्विटर पर सलमान खान को घेर रहे थे. जिसके बाद सलमान के समर्थक भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे. सलमान को ऐसा लगता है कि पूर्व कंट्रोवर्सी से उनको केवल नुकसान होगा. लिहाजा उन्होंने सुल्तान के फैंस का गुस्सा कम करने और अपने समर्थकों को समझाने के लिए यह ट्वीट किया है. देखा जाए तो सलमान के ट्वीट का मतलब यह भी है कि वह खुद सुशांत के प्रकरण में अपना नाम आने से परेशान हैं. सलमान खान के ब्रांड बीइंग हुमन के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. कई संगठनों ने सलमान खान की फिल्म रिलीज नहीं होने देने का ऐलान किया है. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सलमान को अब इस बात का डर सता रहा है कि भविष्य में उनकी फिल्मों को प्रदर्शित करने में परेशानी होगी.