अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Jun-2020 05:56 PM
DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ग़म से लोग अभी उबरे भी नहीं थे कि एक स्टार के आत्महत्या की खबर सामने आई है. केवल 16 साल की उम्र में इस अदाकारा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. जिससे उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है. उनके प्रशंसक काफी हैरान हैं. हालांकि अभी सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है.
टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है. वह महज 16 साल की थीं. सिया सोशल मीडिया पर पॉपुलर सेलिब्रिटी थीं. इस खबर से उनके प्रशंसक काफी हैरान हैं. खबरों के मुताबिक, आत्महत्या करने से एक रात पहले सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से एक गाने के सिलसिले में बात भी की थी.

अर्जुन ने बताया कि बात करने के दौरान सिया ठीक थीं और वो बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थीं, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने ये कदम क्यों उठाया.
सिया ने कुछ घंटों पहले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना डांस वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही थीं. सिया के सुसाइड कर लेने के बाद से उनके प्रशंसकों के बीच हड़कंप मचा है. हर शख्स के मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि सिया ने आखिर सुसाइड क्यों की.
सभी इंस्टाग्राम पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं और इस 16 वर्षीय राइजिंग स्टार के चले जाने से मायूस भी हैं.

सिया कक्कड़ चर्चित गानों पर अनोखे अंदाज में लिपसिंक के लिए मशहूर थीं. सिया टिकटॉक पर फनी वीडियोज भी बनाया करती थीं. Tiktok पर सिया कक्कड़ को 11 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे. इंस्टाग्राम पर भी सिया कक्कड़ के लाखों फैंस थे. सिया अकसर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया में इंटरैक्ट करती रहती थीं.
