अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
26-Jun-2020 01:16 PM
PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज होने वाली है. इसको डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. लेकिन इसको लेकर परिजन तैयार नहीं है. परिजनों का कहना है कि उनकी आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए.
महाराष्ट्र सरकार से करेंगे बात
सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली. फिल्म के निर्देशक मुकेश छावड़ा सुशांत के दोस्त रहे हैं ऐसे में उनसे हम बात करेंगे. नीरज ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने को लेकर बात करेंगे. ये वक्त सुशांत को श्रद्धाजंलि देने का है.
लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाई थी रिलीज
दिल बेचारा फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच फिल्म फंस गई. फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. निर्देशक फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना चाहते थे, लेकिन सुशांत ने इसका विरोध किया था. सुशांत के सुसाइड के बाद निर्देशक मुकेश छावड़ा ने 24 जुलाई को फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे. सुसाइड केस में मुकेश छावड़ा से मुंबई पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है. सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थिति अपने घर में सुसाइड कर ली थी. जिसमें अबतक पुलिस ने 23 लोगों से पूछताछ कर चुकी है.