ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत

Home / movies / मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं, पटना पुलिस करें जांच, सुशांत के पिता...

मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं, पटना पुलिस करें जांच, सुशांत के पिता के वकील ने लगाया गंभीर आरोप

29-Jul-2020 10:50 AM

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के करीब डेढ़ माह के बाद उनके पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया है.  इस बीच सुशांत के पिता केके सिंह के वकील ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. वकील ने कहा कि मुंबई पुलिस  केस दर्ज नहीं करना चाहती थी. वह चाहते हैं कि पटना पुलिस ही इस मामले की जांच करें.

बड़े-बड़े हाउस का नाम देने देने का डाल रही थी दवाब

वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि मुंबई पुलिस बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम देने का दवाब दे रही थी. हम पटना में केस दर्ज कराने गए तो पुलिस को परेशानी थी. हम चाहते हैं कि पटना पुलिस पूरे मामले की जांच करें. केस दर्ज में देर होने के सवाल पर विकास सिंह ने कहा कि परिवार को केस दर्ज करने में डेढ़ महीने इसलिए लगे क्योंकि परिवार शोक में था और मुंबई पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही थी.



शुरूआती जांच शुरू

सिटी सेंट्रल एसपी विनय तिवारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज़ कर लिया गया है. शुरुआती जांच की जा रही है. अभी यह कहना सही नहीं होगा कि किससे पूछताछ की जाएगी. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जो नाम दिए हैं उनके खिलाफ FIR दर्ज़ है बता दें कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया और उसके परिवार के खिलाफ केके सिंह ने केस दर्ज कराया है. यह केस राजीव नगर थाने में आईपीसी की धारा 341, 342, 280, 420, 406 और 306 के तहत मामला दर्ज कराया है. आईपीसी की धाराओं के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत केे परिजनों ने कहा है कि उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया गया. उन्हें प्रताडि़त किया गया. उनके साथ फ्रॉड किया गया है.   



रिया पर सुशांत के पिता के 7 आरोप


1. 2019 से पहले सुशांत सिंह राजपूत को कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थी. 2019 में वे रिया के संपर्क में आये फिर अचानक क्या हुआ? सुशांत को दिमागी रूप से अचानक से परेशानी कैसे हो गयी, क्या परेशानी हो गयी?

2. जब कोई भी व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार वालों के पास होते हैं. लेकिन सुशांत के मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी तक उसके परिवार वालों को नहीं दी गयी. अगर उसका दिमागी इलाज चल रहा था तो परिवार वालों से कोई लिखित या मौखिक इजाजत क्यों नहीं ली गई?

 3. सुशांत के पिता ने कहा है कि जिन डॉक्टरों ने रिया के कहने से सुशांत का इलाज किया है वे डाक्टर भी रिया के साथ इस सारे षड्यंत्र में शामिल थे. इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया था? कौन-कौन सी दवाइयां सुशांत सिंह राजपूत को दी गयीं थीं?

4. जब रिया को पता चला कि मेरे बेटे की मानसिक हालत नाजुक चल रही है तो इस हालत में उसने ठीक तरीके से इलाज क्यों नहीं करवाया. उसके इलाज के सारे कागजात वह अपने साथ लेकर क्यों चली गयी. उसने क्यों सुशांत से सारे संपर्क तोड़ लिये. इन सबके कारण ही सुशांत ने आत्महत्या कर ली।

5. कुछ महीने पहले सुशांत सिंह राजपूत फिल्म लाइन को छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था. जब उसका दोस्त महेश उसके साथ केरल जाने के लिए तैयार था तब रिया ने उसे केरल नहीं जाने दिया. रिया ने कहा था कि अगर सुशांत से उसकी बात नहीं मानी तो वह मीडिया में उसकी मेडिकल रिपोर्ट दे देगी और बता देगी कि वह पागल हो गया है. उसके बाद रिया को लगा कि सुशांत सिंह उसकी इस बात को नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम हो गया है. तब रिया ने सोचा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं रहा. इसके बाद सुशांत के घर रह रही रिया लैपटॉप, कैश, जेवर, क्रेडिट कार्ड, इलाज के दस्तावेज, पिन नंबर, पासवर्ड, सब साथ लेकर चली गई.

 6. पहले सुशांत का अभिनय जगत में पूरा नाम था तो ऐसा क्या कारण रहा कि रिया के आने के बाद सुशांत सिंह को फिल्में मिलना एकदम से कम हो गईं.

 7. सुशांत के एक बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि उस बैंक के खाते में 17 करोड़ रुपए थे. पिछले 1 साल में 15 करोड़ निकाले गए हैं. जिन जगहों पर यह पैसे ट्रांसफर हुए, उनका सुशांत से कोई लेना-देना नहीं था. सुशांत के सभी खातों की जांच की जाए. इन बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजन एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी से निकाला इसकी जांच होनी चाहिये.