ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / movies / अब सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड से ईडी करेगी पूछताछ, जारी किया समन

अब सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड से ईडी करेगी पूछताछ, जारी किया समन

13-Aug-2020 09:26 AM

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड से ईडी की टीम आज पूछताछ करने वाली है. इसको लेकर बॉडीगार्ड को समन भेजा गया है. ईडी को उम्मीद है कि बॉडीगार्ड कई राज खोल सकता है. 

कई लोगों से हो चुकी है पूछताछ

ईडी की टीम सबसे से पहले रिया चक्रवर्ती से दो बार पूछताछ कर चुकी है. इसके अलावे रिया के भाई, पिता से भी पूछताछ कर चुकी है. सुशांत के बिजनेस मैनेजर रह चुकी श्रुति मोदी से तीन बार, सुशांत की बहन मीतू सिंह समेत कई लोगों से रिया की टीम पूछताछ कर चुकी है. 

रिया, भाई और पिता का मोबाइल जब्त

रिया चक्रवर्ती, रिया के भाई शोविक और पिता का मोबाइल ईडी ने जब्त कर लिया है. इस मोबाइल से ही कई राज खुलेंगे. क्योंकि अपनी संपत्ति के बारे में रिया ईडी को कुछ भी बताने से अब तक बचती रही है. रिया चक्रवर्ती की कमाई साल में 10-12 लाख रुपए होती है. इसके बाद भी रिया ने मुंबई के पॉश इलाके में दो फ्लैट करोड़ों में खरीदी है. रिया से ईडी ने भी यह सवाल किया कि इतनी कम कमाई में यह फ्लैट कैसे खरीदी. इसका जवाब दिया नहीं दे पाई. इस मामले की जांच हो रही है. 

सुशांत का पैसा ट्रांसफर करने का आरोप

रिया पर सुशांत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे के 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर पटना के राजीवनगर थाना में केस भी दर्ज कराया है. इसके अलावे सुशांत ने अपनी बड़ी बहन के नाम पर 4.5 करोड़ रुपए फिक्स डिपोजिट किया था, लेकिन रिया ने सीए से मिलकर 2.5 करोड़ रुपए निकलवा लिया था. बिहार पुलिस ने खुलासा किया था कि रिया तीन माह में सुशांत के 3 करोड़ रुपए अपने अय्याशी पर खर्च कर चुकी हैं.