ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार

Home / movies / सुशांत सिंह राजपूत केस: महेश भट्ट से मुंबई पुलिस ने की ढाई घंटे...

सुशांत सिंह राजपूत केस: महेश भट्ट से मुंबई पुलिस ने की ढाई घंटे तक पूछताछ

27-Jul-2020 04:53 PM

DESK : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या का मामला अब  तक शांत होता नहीं दिख रहा है. मुंबई पुलिस  इस केस से जुड़े हर पहलू की जांच में जुटी हुई है. इसे लेकर अभी तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स से  पूछताछ हो चुकी है. इस मामले में आज मुंबई पुलिस ने फिल्ममेकर महेश भट्ट से पूछताछ की है.

इस मामले में मुंबई पुलिस पिछले डेढ़ महीने से दिवंगत अभिनेता के परिवार, दोस्त, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के अलावा बॉलीवुड के कई नामी फ़िल्मी हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है. इनमे फिल्म  निर्देशक संजयलील भंसाली, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के मैनेजर सहित कई लोगो शामिल हैं. इसी क्रम में आज महेश भट्ट अपना बयान दर्ज कराने मुंबई के सांताक्रूज (वेस्ट) पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. उनसे पुलिस ने लगभग ढाई घंटे तक पूछताछ की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उनसे सुशांत सिंह राजपूत के बॉलीवुड करियर को लेकर कई सवाल किए गए. 

डायरेक्टर महेश भट्ट का नाम इस मामले से तब जुड़ा था जब उनकी कुछ तस्वीरें सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी. बॉलीवुड के अन्दर खाने में इस बात की चर्चा है कि  डायरेक्टर महेश भट्ट ने ही रिया चक्रवर्ती को सुशांत से अलग रहने को कहा था. ऐसी भी खबरें हैं कि उन्होंने सुशांत को इंडस्ट्री का दूसरा परवीन बॉबी कहा था.    

दरअसल, इससे पहले रविवार को महाराष्ट के होम मिनिस्टर ने जानकारी दी थी कि महेश भट्ट को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि “अभी तक 37 लोगों का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया गया है. एक्ट्रेस कंगना रनौत का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया जाने वाला है जिसके लिए उन्हें समन भेज जा चुका है. करण जौहर के मैनेजर से भी पूछताछ होनी बाकी है साथ ही यदि जरूरत पड़ी तो कारण जौहर को भी कॉल किया जा सकता है”.