ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / movies / सुशांत के नाम से नहीं था कोई सिम कार्ड, जो नंबर इस्तेमाल करते...

सुशांत के नाम से नहीं था कोई सिम कार्ड, जो नंबर इस्तेमाल करते थे उसका CDR निकालेगी बिहार पुलिस

02-Aug-2020 03:41 PM

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कर रही बिहार पुलिस ने खुलासा किया है कि जो भी वह मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते थे वह उनके नाम से नहीं था. इस्तेमाल होने वाले उनके सभी नंबरों का सीडीआर निकाला जाएगा. 

एक नंबर दोस्त के नाम से

बिहार पुलिस ने बताया कि सुशांत मोबाइल में जिस सिम का यूज कर रहे थे, वह उनके नाम पर नहीं थे. एक सिम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर है. सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया था कि सुशांत का मोबाइल खुद रिया रिसीव करती थी. वह किसी से बात भी नहीं करने देती थी. सीडीआर से खुलासा होगा कि रिया किससे क्या बात करती थी. 



पूर्व मैनेजर के परिवार से भी होगी पूछताछ

बिहार पुलिस सुशांत की पूर्व मैनेजर जिसने सुसाइड कर ली थी उसके परिजनों से भी संपर्क किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया. बिहार पुलिस पूर्व मैनेजर दिशा सलियन के परिवार से भी पूछताछ की तैयारी में है. पुलिस दोनों के मौत के बीच कुछ कनेक्शन के बारे में पता लगाएगी.

IPS अधिकारी अब मामले की करेंगे जांच

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए अब बिहार पुलिस ने एक आईपीएस ऑफिसर को मुंबई भेजा है. इससे जांच में और तेजी आएगी. पटना के पटना मध्य के सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया है. वह मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. रवाना होने से पहले तिवारी ने कहा कि वह इस मामले की अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे. अभी अधिक कुछ बता नहीं सकते. पहले से ही मुंबई में एसआईटी की टीम जांच कर रही है. अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है.