ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / movies / रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, मीडिया ट्रायल पर...

रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, मीडिया ट्रायल पर भी जताया एतराज

11-Aug-2020 08:03 AM

DELHI: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज सुनवाई होने वाली है. इस सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई है कि आखिर कोर्ट का फैसला क्या होता है. रिया ने पटना से केस मुंबई ट्रांसफर के साथ-साथ मीडिया में चल रही खबरों पर भी नाराजगी जताई है. रिया ने कहा कि केस की जांच से पहले ही मीडिया ट्रायल किया जा रह है. यह तक की मुझे ही दोषी ठहराया जा रहा है. 

केस ट्रांसफर पर भी होगी सुनवाई

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इस केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उस याचिका पर आज सुनवाई होने वाली हैं. 




केस की जांच को लेकर भी सुनवाई

सुशांत केस की जांच को लेकर भी मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच शुरू से ही टकराव रहा है. ऐसे में बिहार सरकार ने सुशांत के पिता के अनुरोध पर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी. लेकिन इससे महाराष्ट्र सरकार को नाराजगी है. महाराष्ट्र सरकार का दावा है कि केस की जांच के लिए मुंबई पुलिस सक्षम है. कोर्ट सभी पक्षों को सुनने के बाद तय करेगा की आखिर इस केस की जांच कौन करेगा.