बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-Aug-2020 08:04 AM
PATNA: सुशांत केस की जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस के एसआईटी टीम को मुंबई पुलिस और बीएमसी ने खूब परेशान किया. ये दोनों नहीं चाहते थे कि सुशांत केस की जांच हो. विनय तिवारी के जबरन क्वॉरेंटाइन करने के बाद चार अधिकारियों को भी क्वॉरेंटाइन करने के लिए मुंबई पुलिस सादी वर्दी में रेकी करती थी. यहां तक की ऑटो ड्राइवरों को भी फोटो दे दिया था. सूचना देने के लिए बोला था.
मजबूरी में पैदल चलते थे अधिकारी
इस बात की भनक मिलने के बाद बिहार पुलिस के अधिकारी कई जगहों पर पैदल ही चलने लगे थे. बीएमसी की प्लानिंग मीडिया के माध्यम से लग गई तो सावधान हो गए. स्थिति ऐसी हो गई थी कि अधिकारी खाना खाने जाते तो वह भी छिपकर. दो खाना खाते थे तो दो का पैक कराकर लाते थे.
एयरपोर्ट तक किया पीछा
जब बिहार पुलिस के चारों अधिकारी कई सबूत लेकर पटना के लिए आने वाले थे. इस बात की जानकारी बीएमसी को हुई तो उनका एयरपोर्ट तक पीछा किया. लेकिन दूसरे गेट से एयरपोर्ट पहुंचे. अधिकारी इतने परेशान हुए कि कुछ दिन उनको अंडरग्राउड होना तक पड़ा. जिससे कई सबूत नहीं जुटा पाए.