ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / movies / सुशांत सिंह फिल्मों और किताबों के खिलाफ परिवार, पिता ने दिल्ली HC...

सुशांत सिंह फिल्मों और किताबों के खिलाफ परिवार, पिता ने दिल्ली HC में दायर किया याचिका

18-Aug-2023 02:59 PM

By First Bihar

DELHI : दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने बॉलीवुड एक्टर  के जीवन पर आधारित चार फिल्मों और दो किताबों के प्रदर्शन और प्रकाशन पर रोक लगाने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट की एकल जज पीठ के फैसले को HC की खंडपीठ के सामने चुनौती दी है।


वहीं, हाईकोर्ट की खंडपीठ ने फिल्म प्रोड्यूसर समेत अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाई कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा और जस्टिस धर्मेश शर्मा की पीठ इस मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को करेगी। सुशांत के पिता केके सिंह ने याचिका में सुशांत सिंह राजपूत की प्रतिष्ठा, निजता और अधिकारों की सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है। 


याचिका में कहा गया है कि फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस' एक ऑनलाइन मंच यानी OTT पर प्रसारित की जा रही है, इसमें कई मानहानिकारक बयान हैं और ये सुशांत सिंह राजपूत के ‘व्यक्तित्व और अधिकारों' का हनन करती है।


दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ सुशांत के जीवन पर बनी फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर चुकी है, पीठ का कहना है कि पब्लिसिटी और निजता के अधिकार हेरिटेबल नहीं होते हैं, अभिनेता की मौत के साथ ही यह अधिकार खत्म हो गए।