ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / movies / सुशांत केस को लेकर एक्शन में CBI, मुंबई पुलिस के दो DCP से...

सुशांत केस को लेकर एक्शन में CBI, मुंबई पुलिस के दो DCP से करेगी पूछताछ

20-Aug-2020 04:21 PM

MUMBAI :  बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई एक्शन में दिख रही है. सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई एसआईटी की बैठक जारी है. सुशांत मामले से जुड़ी हुई चौकाने वाली एक खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में मुंबई पुलिस के दो सीनियर अफसरों से पूछताछ कर सकती है.


सुशांत केस की जांच के लिए सीबीआई डीआईजी सुवेज हक को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई इस पूरे केस में मुंबई पुलिस की तरफ से हुई चूक पर खासतौर से फोकस करेगी. बताया जा रहा है कि सीबीआई की SIT जांच के लिए मुंबई जा रही है.


सुशांत केस को लेकर मीडिया में ये ख़बरें भी सामने आ रही हैं कि मुंबई पहुंचते ही सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस के दो डिप्टी कमिश्नर से पूछताछ कर सकती है. जिसमें अभिषेक त्रिमुखे और परमजीत सिंह दहिया का नाम शामिल है. टीम के सुशांत सिंह राजपूत के उस फ्लैट पर भी जाने की संभावना है जहां अभिनेता ने कथित तौर पर खुदकुशी की थी.


आपको बता दें कि परमजीत सिंह दहिया वही अधिकारी हैं, जिनका नाम सुशांत सिंह राजपूत के जीजा और आईपीएस ऑफिसर ओपी सिंह से व्हाट्सएप चैट को लेकर सामने आया था. ओपी सिंह ने परमजीत से कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की जान को खतरा है. दहिया ने ओपी सिंह से अपनी चैट का जिक्र करते हुए यह भी कहा था कि ओपी सिंह मामले को बगैर लिखत-पढ़त के निपटाना चाहते थे और चाहते थे कि लड़की को पुलिस स्टेशन बुलाया जाये.


आपको बता दें कि बिहार सरकार की ओर से इस केस की जांच सीबीआई से कराने को लेकर केंद्र सरकार से सिफारिश की गई थी. पटना में सुशांत के पिता ने एफआईआर भी दर्ज कराया और रिया चक्रवर्ती पर तमाम आरोप लगाए. उधर सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंप दी है. उधर, इस पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भी जांच में जुटी है और मनी लांड्रिंग के एंगल से तफ्तीश कर रही है.