मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Nov-2020 11:25 AM
DESK : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी एक्टर ने खुद ट्वीट कर दी है. ट्वीट कर चिरंजीवी ने लिखा है कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसलिए उन्होंने पांच दिन के अंदर मिलने वाले लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने का अनुरोध किया है.
एक्टर ने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'आचार्य' की शूटिंग से पहले प्रोटोकॉल के तहत कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें उनका टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया. उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे लेकिन वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है.
बता दें कि चिरंजीवी ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी. चिरंजीवी के कोरोना होने की जानकारी मिलते ही उनके फैंस जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.