ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / पुर्तगाल में हादसे का शिकार हुए साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार, इससे...

पुर्तगाल में हादसे का शिकार हुए साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार, इससे पहले दुबई में बाल-बाल बचे थे

कार रेसिंग कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करने के लिए एक्टर अजित कुमार पुर्तगाल में प्रैक्टिस कर रहे थे तभी रेसिंग ट्रैक पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इससे पहले 8 जनवरी को दुबई में उनकी कार हादसे का शिकार हुई थी।

11-Feb-2025 05:30 PM

By First Bihar

South Actor Ajit Kumar: साउथ फिल्मों के सुपर स्टार व तमिल एक्टर अजित कुमार पुर्तगाल में हादसे के शिकार हो गये। वो एक मोटर स्पोर्ट इवेंट में भाग लेने वाले थे। प्रैक्टिस के दौरान रेसिंग ट्रैक पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना की जानकारी खुद एक्टर अजित ने दी है। उन्होंने बताया कि छोटा सा एक्सीडेंट था, किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। 


इस हादसे में बाल-बाल उनकी जान बच गयी। उन्होंने कहा कि उन दोस्तों को हम धन्यवाद देते हैं जिन्होंने दुर्घटना के दौरान हमारा साथ दिया। अजित कुमार ने कहा कि हम जरूर कार रेस जीतेंगे। बता दें कि 2025 में यह दूसरी बार हुआ है कि एक्टर अजित कुमार पुर्तगाल में हादसे के शिकार हो गये। 


इससे पहले 8 जनवरी को दुबई में उनका एक्सीडेंट हुआ था। कार रेसिंग कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करने के लिए अजित कुमार दुबई गये हुए थे। उस समय भी वो मामूली रूप से घायल हुए थे और पुर्तगाल में भी कोई चोट नहीं आई है। अजित कुमार ने बताया कि रेसिंग ट्रैक पर वो हादसे के शिकार हो गये लेकिन ऊपर वाले के आशीर्वाद से वो बाल-बाल बच गये। 


पुर्तगाल में रेसिंग ट्रैक पर हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गये। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अजित कुमार की कार अनियंत्रित होकर ट्रैक पर बार-बार घूमते नजर आ रही है। फिर आगे जाकर बैरियर से बुरी तरह टकरा गई। बैरियर से टकराने के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला गया। 

news image

news image

news image