BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
23-Jun-2020 01:10 PM
DESK : बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिस्म की चर्चा काफी गरम हो गई है. एक के बाद एक कई दिग्गज कई तरह के खुलासे करते जा रहे है, जिस ने सब को हैरान कर दिया है. इसी क्रम में प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने अपने एक वीडियो में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का माफिया बताया था. साथ ही उनके साथ पंगा ना लेने की चेतावनी दी थी. उनके इसी वीडियो पर अब भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार का रिएक्शन सामने आया है. दिव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सोनू निगम के बारे में कई बातें लिखी हैं और उन्हें 'थैंकलेस' इंसान कहा है.
दिव्या कुमार खोसला ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि, "आज सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि कौन अच्छी कैंपेन चला सकता है. मैं भी देख रही हूं कि किस तरह लोग अपने स्ट्रॉन्ग कैंपेन के जरिए झूठ और फरेब बेच रहे हैं. सोनू निगम जैसे लोग जानते हैं कि लोगों के दिमाग से खेलना है. भगवान ही हमारी कायनात को बचाए."

उन्होंने आगे लिखा, "सोनू निगम जी टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया... आपको इतना आगे बढ़ाया... अगर आपको इतनी ही खुंनस थी भूषण से तो पहले क्यों नहीं बोले... आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं... आपके पिताजी के खुद मैंने इतने वीडियो डायरेक्ट किए हैं जिसके लिए वो हमेशा इतने शुक्रगुजार रहते थे. लेकिन कुछ लोग थैंकलेस होते हैं." दिव्या खोसला ने अपनी पोस्ट के अंत में हैश टैग देते हुए लिखा, 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'.

बता दें कि, सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा, "माफिया हैं, वो तो माफिया की चाल ही चलेगा. उसको तो आदत है. तो उन्होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे खिलाफ इंटरव्यू दें. मैंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन मेरा नाम लिया जा रहा है."
सोनू ने इसके बाद भूषण कुमार के बारे में बात करते हुए कहा, "भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू 'तू' के ही लायक है. तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है. समझा. तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पर आकर 'भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्मिता ठाकरे से मिलवा दो, भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबू सलेम से बचा लो, याद है न? अबू सलेम से बचा लो, भाई अबू सलेम गाली दे रहा है. याद है ना ये सब चीजें या नहीं? मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना बस."