अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Sep-2022 03:29 PM
PATNA : देख रहे हो न विनोद ? इस मीम का प्रयोग आपने भी कई बार किया होगा। लेकिन, इस बार वनोद की पत्नी की सोशल मीडिया पर एंट्री हो गई है। दरअसल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर महिला का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महिला खुद को विनोद की मेहरारू (पत्नी) बिंदिया बता रही है। उसने वीडियो जारी कर लोगों से जो अपील की है, जिसे सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे।
बिंदिया वीडियो में कह रही है कि आप लोगों ने मेरी ज़िंदगी खराब कर दी है। आपने इतना देख रहे हो न विनोद, देख रहे हो न विनोद किया है कि अब मेरे पति कुछ भी देखने की स्थिति में नहीं रह गए हैं। यहां तक की अब वो मुझे भी नहीं देख रहे। न वो घर देख रहे हैं न बाल-बच्चा देख रहे हैं। सब आपलोगों के कारण हुआ है। महिला कह रही है कि देख रहे हो न विनोद, देख रहे हो न विनोद कह-कहकर मेरे पति को आपने पागल बना दिया है।
विनोद की पत्नी बिंदिया ने मजाकिया अंदाज़ में कह दिया है कि आपलोग अब अपना-अपना काम देखिये, क्योंकि मेरे पति विनोद आप सिर्फ मुझे देखेंगे। अगर आपने अपन काम से मतलब नहीं रखा तो गाली सुनने के लिए भी तैयार हो जाइए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।