पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
23-Dec-2024 08:40 PM
By First Bihar
Shyam Benegal Passes Away: दिग्गज फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक एवं निर्माता श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं रहें। 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लंबे समय से वो किडनी की बीमार से जूझ रहे थे और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वोकहार्ट हॉस्पिटल में उन्होंने सोमवार की शाम 6 बजकर 38 मिनट पर अंतिम सांस ली।
फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर श्याम बेनेगल के दुनिया को अलविदा कहकर जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनकी बेटी पिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि एक दिन ऐसा होना तय था। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
बर्थडे पार्टी में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी सहित फिल्मों से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे। खुद एक्ट्रेस शबाना आजमी ने श्याम बेनेगल के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इस तस्वीर में श्याम बेनेगल मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि भारत सरकार ने उन्हें 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगॉटेन हीरो, मंडी, आरोहन, वेलकम टु सज्जनपुर, सरदारी बेगम, मंथन सहित कई हिट फिल्में उन्होंने बनाई थी। अब तक 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 एड फिल्म्स उन्होंने बनाई।