बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
14-Nov-2021 12:08 PM
DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पोर्नोग्राफी केस में महीनों बाद मिली जमानत के बाद घर पहुंचे राज कुंद्रा एक नए मामले फंसते दिख रहे हैं.
मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. उन पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. शिल्पा और राज के साथ फैशन टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर काशिफ खान और अन्य पर भी काशिफ खान भी शामिल हैं.
पुणे के रहने वाले एक युवक नितिन बराई ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. यह घटना कथित तौर पर जुलाई 2014 की है. नितिन बराई ने आरोप लगाया है कि एसएफएल फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर काशिफ खान ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य के साथ उनसे फिटनेस योजना में पैसा लगाने के लिए कहा और साथ में मुनाफे का भी वादा किया था.
नितिन का आरोप है कि उन्होंने उनके कहने पर निवेश किया और जब कोई मुनाफा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, जिसके बाद उन्हें धमकियां दी गई. युवक की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब जल्द पुलिस इस मामले की जांच के लिए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर सकती हैं.