Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
18-Apr-2024 01:15 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीबुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके कारोबारी पति राज कुंद्रा के खिलाफ बिटकॉइन पोंजी घोटाले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है। इस संपत्ति में उनका जुहू स्थित फ्लैट भी शामिल है जो शिल्पा के नाम पर है।
दरअसल, महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस ने कुछ एजेंसियों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। ईडी ने इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। एफआईआर में कहा गया है कि इन लोगों ने करीब 6600 करोड़ रुपए के बिटकॉइन वर्ष 2017 में झूठे वादों के आधार पर निवेशकों से प्राप्त किए थे। यह एक तरह की पोंजी स्कीम थी। जिसमें 10 फीसदी रिटर्न का वादा कर निवेशकों के साथ भारी धोखाधड़ी की गई थी।
ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा को इस घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे। यूक्रेन में बिटकॉइन निवेश के लिए ये बिटकॉइन राज कुंद्रा को मिले थे लेकिन निवेश नहीं हो सका और ये बिटकॉइन आज भी राज कुंद्रा के पास हैं। जिसकी वैल्टू करीब 150 करोड़ रुपए से अधिक है।
इस मामले में ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए के तहत यह कार्रवाई की है। जब्त की गई संपत्तियों में जुहू का एक फ्लैट, पुणे का बंगला और राज कुंद्रा के नाम से कई इक्विटी शेयर भी शामिल हैं। बता दें कि साल 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में भी राज कुंद्रा का नाम सामने आया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन करीब दो महीने बाद उन्हे कोर्ट से बेल मिल गई थी।