ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / movies / 44 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, घर आया...

44 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, घर आया नया मेहमान

21-Feb-2020 01:14 PM

DESK : बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. यह जानकारी सोशल मीडिया पर शिल्पा ने खुद शेयर की. एक बच्चे की ऊंगली पकड़े हुए एक फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने बताय है कि उनके घर एक नन्ही परी आई है.

शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को सेरोगेसी के माध्यम से हुआ है. हालांकि शिल्पा ने अपनी बेटी का फोटो 6  दिन बाद सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. फोटो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखती है कि 'ॐ श्री गणेशाये नमःII हमारी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया.... हमे ये बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर कदम रखा है.'

शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है. उन्होंने इस नाम का अर्थ भी बताया है. बता दें कि शिल्पा पहले से एक बेटे की मां है. उनके बेटे का नाम विहान राज कुंद्रा है. शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी. शादी के 11 साल बाद वे फिर से मां बनीं हैं. 

बता दें कि शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा से चर्चा में रहती हैं. 13 साल बाद एक बार फिर शिल्पा शाबिर खान की फ़िल्म निकम्मा से जून 2020 में बड़े परदे पर वापसी करने वालीं हैं.